राठ: टोला गाँव में जहरीले सर्प के काटने से महिला की हुई मौत, परिजनों का कहना- खेत में फसल की रखवाली के दौरान काटा
Rath, Hamirpur | Jul 22, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव में स्थित खेत में तिल की फसल की रखवाली कर रही 57 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।