जालोर में सरगरा समाज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन भेजकर सरकारी रिकॉर्ड में जाति का नाम 'सरगड़ा' की जगह 'सरगरा' दर्ज करने की मांग की। समाज का आरोप है कि यह बदलाव कानून से नहीं, बल्कि हिंदी अनुवाद और ऑनलाइन पोर्टल की लिपिकीय त्रुटि के कारण हुआ है। ज्ञापन में बताया कि संविधान की अनुसूचित जाति सूची और जनगणना रिकॉर्ड में Sargara ही दर्ज है। समाज ने कहा कि वर्ष 2023 से लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। अब चेतावनी दी कि 17 अगस्त 2026 तक संशोधन नहीं होने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन और जयपुर में विधानसभा घेराव किया जाएगा।
Jalor, Jalor | Jul 15, 2026