शाहजहांपुर: आम के बाग में फांसी पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। थाना काँट क्षेत्र अंतर्गत गुरथना ग्राम में एक आम के बाग में अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब बाग में शव देखा तो तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद काँट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।