कासगंज: गुड़ गुड़ी गाँव के पास ट्रैक्टर ने दो बाइक को मारी टक्कर, हादसे में रिटायर्ड फौजी की हुई मौत, दो लोग घायल
यह हादसा गुडगुडी गांव के मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार गई। जिससे यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान गांव नगला वन थाना सहावर के निवासी रिटायर्ड फौजी भूप सिंह पुत्र मनोहर के रूप में हुई है। घायलों में होड़लपुर, थाना सोरों के निवासी 16 वर्षीय राजा और मुकेश पुत्र दयाराम शामिल हैं।