मखदुमपुर: नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोपी सुप्पी गांव निवासी व्यक्ति को 5 साल की सजा, अदालत ने लगाया ₹5 हजार जुर्माना
जहानाबाद में पॉक्सो मामले में प्रभावी पैरवी और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर विशेष पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने आरोपी नरेश महतो को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कारावास और ₹5,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला तेहटा थाना कांड संख्या 438/24 में सुनाया गया।