जबलपुर: क्राइम ब्रांच और माढोताल पुलिस ने अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया
जबलपुर क्राइम ब्रांच और थाना माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 50 चाइना चाकू और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मदर टेरेसा नगर में किराए से रहने वाला पारस जैन अपने घर में बड़ी मात्रा में चाकू रखकर बेचने की तैयारी कर रहा है।