दिनांक 02.07.2026 को थाना अनूपशहर पुलिस को कस्बा अनूपशहर के मोरी गेट इलाके में 01 व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर प्रारम्भिक जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक मीरा मौहल्ले का निवासी बताया जा रहा है थाना अनूपशहर पुलिस एवं फील्ड यूनिट द्वारा प्रारम्भिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण में सभी बिन्दुओं पर गहराई से जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर श्री शशांक श्रीवास्तव की बाइट~
#uppolice
#Bulandshahrpolice
Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026