बोध गया: बोधगया के महाबोधि मंदिर में फोटोग्राफर से दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग
बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में स्थानीय फोटोग्राफर संतु कुमार सिंपल ने गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि कैमरा पास और रसीद दिखाने के बावजूद विवाद किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, दोषी पर कानूनी कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है।