बहरोड़: बहरोड के निहाली माता मंदिर के 111 फीट ऊंचे शिखर पर विराजमान देवी-देवताओं की मूर्तियां, गांव में उत्सव जैसा माहौल
Behror, Alwar | May 25, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव गण्डाला स्थित प्रसिद्ध निहाली माता मंदिर में सोमवार को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के 111 फीट ऊंचे नवनिर्मित शिखर पर दोपहर 12 बजे क्रेन मशीन की सहायता से 23 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई। इस विशेष आयोजन को लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।