हरदोई: कसरावां जाने वाले मार्ग के निकट आम के बाग के किनारे बनी झोपड़ी में चल रही असलहा फैक्ट्री का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2024 हरदोई में कोतवाली शहर पुलिस ने ग्राम कसरावां जाने वाले मार्ग के निकट आम के बाग के किनारे बनी झोपड़ी में चल रहे असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां बनी झोपड़ी में दो लोग बैठकर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।