हरदोई: सुरसा क्षेत्र में माइनर के पास मिट्टी में दबा मिला हरियावां क्षेत्र के अहमदी गांव निवासी युवक का शव,15 दिन से था लापता
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2024 हरियावां क्षेत्र के अहमदी गांव निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने 25 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई बांके लाल वाले 22 मार्च को हरदोई गया था और लापता हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी।अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि पुलिस को जानकारी हुई कि मदन गुप्ता व राधेश्याम कश्यप ने बांके लाल की डंडा मारकर हत्या कर शव छिपा दिया है।