हरदोई: शहर के भिटारी गांव में गेहूं के खेतों में लगी आग ग्रामीणों ने खुद बुझाई,वीरपाल सहित कई किसानों का 15 बीघा गेहूं जला
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के भिटारी गांव में दोपहर करीब एक बजे अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गयी। ग्रामीणों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर औपचारिता पूरी की।आग से वीरपाल सहित कई किसानों का 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।