बिजनौर: गांव भुरापुर में पैसों के विवाद में पड़ोसी दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Oct 13, 2024 धामपुर थाना क्षेत्र के गांव भुरापुर में रविवार समय 10 बजे पैसों को लेकर मोहल्ले में विवाद हो गया। पड़ोसी दबंगों ने अलका नाम की एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने में डटी हुई है।