शिक्षक नगर में चोरी का खुलासा, त्रिनयन एप्प और सीसीटीव्ही की अहम भूमिका,पुलिस अधिकारी ने सोमवार रात 9 बजे बताया कि शिक्षक नगर में एक सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। प्रार्थी उमा शंकर पटैरिया की शिकायत पर दर्ज मामले में, पुलिस ने 'त्रिनयन एप्प' और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया।