बहोरीबंद: बहोरीबंद थाना क्षेत्र में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
रंगों के पावन पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बहोरीबंद थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सोमवार रात करीब 11 बजे थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया