सहारनपुर: 18 मई को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुड़ेंगे केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
शनिवार दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद के कैंप कार्यालय पर एक बैठक हुई जिसका शुभारंभ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर के साथ उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए किया।