चैनपुर: ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच चौबीस लाख रुपये की पीसीसी सड़क का शिलान्यास, कातिंग से गोरोटो तक आसान होगा सफर
Chainpur, Gumla | Jun 22, 2026 चैनपुर के कातिंग पंचायत में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जानकारी देते हुए सोमवार शाम 4 बजे बताया गया कि जिला परिषद मद से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत लगभग पांच सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी