हाथरस: बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक बुजुर्ग सुंदरलाल पुत्र तारा सिंह ने विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन आनन-फानन में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।