मुरकुंडा जामटोली निवासी युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अनिल ने थाना में आवेदन सौंप कर अज्ञात ठगों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि पत्नी ने पांच माह पूर्व सदर अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। एक सप्ताह पूर्व एक मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताते हुए खाते में योजना के तहत राशि भेजने की बात कही।