बिहिया: बिहिया नगर के कन्या मध्य विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
Behea, Bhojpur | May 26, 2026 बिहिया नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को फलदार एवं सजावटी पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नींबू सहित कई शो प्लांट और फूलदार पौधे लगाए गए। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने बताया कि विद्यालय में जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा नियमित रूप से वृक्षारोपण किया जाता है