आगरा: सुभाष पार्क से मारूति स्टेट रोड तक 32.05 करोड़ रुपये की लागत से CM-GRIDS योजना के तहत स्मार्ट रोड निर्माण को मिली मंजूरी
आगरा दक्षिण में सुभाष पार्क से मारूति स्टेट रोड तक 32.05 करोड़ रुपये की लागत से CM-GRIDS योजना के तहत स्मार्ट रोड बनेगी। RCC व्हाइट टॉपिंग, यूटिलिटी डक्ट, सीवर लाइन, LED लाइट, चौड़े फुटपाथ और पार्किंग जैसी सुविधा होगी। 5 साल मेंटेनेंस गारंटी भी है। मारूति स्टैंड से हनुमान मंदिर रोड तक CC फर्श, ड्रेनेज, पानी और बिजली के पोल लगाए जाएंगे।