उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से ब्रेकडाउन के कारण घंटों रही बिजली आपूर्ति बाधित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बीते बुधवार की रात्रि से रूक-रूककर बारिश होने से ब्रेकडाउन के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जानकारी के मुताबिक बारिश से ब्रेकडाउन के कारण प्रखंड के विभिन्न फीडरों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक कार्य बाधित हुई है। साथ ही उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।