इटावा: सिविल लाइन क्षेत्र में कार स्पेयर पार्ट्स की दुकान से ब्रेक शूज लेकर रफू चक्कर हुआ कार सवार, घटना सीसीटीवी में कैद
Etawah, Etawah | Jan 24, 2026 सिविल लाइन क्षेत्र में एक कार स्पेयर पार्ट्स की दुकान से ईको कार सवार ब्रेक शू लेकर एक युवक फरार होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना बीते शुक्रवार दोपहर की है। कार स्पेयर पार्ट्स की दुकान उस्मान की। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। हालांकि पुलिस कार्यवाही के बिना मामला सुलझ गया।