बहराइच: रेलवे स्टेशन परिसर में N.E रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, आठवां पे कमीशन गठन करने की की मांग
जिले में शुक्रवार को N.E रेलवे मजदूर यूनियन शाखा बहराइच के पदाधिकारीयो ने रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की, इस दौरान पदाधिकारी ने बताया कि दो सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। उनकी मांग है कि आठवां पे कमीशन का गठन जल्द हो। बोनस की सीलिंग बढ़ाना आदि मांगे हैं।