पटेरा: कुआं खेड़ा बाजी में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सांप के काटने से मौत की आशंका
Patera, Damoh | Jul 20, 2026 कुआं खेड़ा बाजी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हल्के भाई पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी कुआंखेड़ा जो कि खेत में कुआं के पास बेहोशी की हालत में पड़ा था जिसे परिजन रविवार रात इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,व्यक्ति के चेहरे पर सांप के काटने जैसे निशाने होने से सांप के काटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।