बारां जिले के अटरू क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने पार्वती नदी क्षेत्र से मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया। इस दौरान, अवैध खननकर्ताओं द्वारा बनाए गए रास्ते और सुरंगें भी नष्ट कर दी गईं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के तहत की गई।