चरखारी: चरखारी के गुढ़ा गांव में चचेरे भाई ने घर में घुसकर की मारपीट, बहू भी हुई घायल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह दरवाजे के पास बैठा था। तभी चचेरा भाई आया और बिना बात के मारपीट करने लगा। डंडे से हमला करने पर बचाने दौड़ी बहू कीर्ति को भी आरोपी ने पीट दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।