बेतिया: नगर निगम के बोर्ड ने छह करोड़ रुपये के एक दर्जन सैरातों के बंदोबस्ती प्रारूप को मंजूरी दी
आज 19 फरवरी 4 बजे बुधवार को संपन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित कर दिया गया, बैठक की जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बीते वर्ष मात्र एक लाख की जमा राशि वाले नजर बाग पार्क की वर्ष 2025- 26 के लिए होने वाली बंदोबस्ती की सुरक्षित जमा राशि को बढ़ाकर छः लाख कर दिया गया है।