गुड़ा जमुनिया ग्राम में खदान मे काम करने वाला युवक अचानक हुआ लापता बड़वारा थाने मे दर्ज हुई एफआईआर
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुड़ा जमुनिया ग्राम में डोलोमाइट की खदान पर काम करने वाला 19 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया है,मामले पर जमुनिया ग्राम निवासी भुरे सिंह गौड़ थाने पहुंच कर जानकारी देते हुए बताया कि,मेरा पुत्र अभिषेक सिंह गोंड डोलोमाइट की खदान पर काम करता था रोज की तरह कल भी काम के लिए गया था लेकिन घर वापस नहीं आया।