महाशिवरात्रि पर कलेक्टर प्रसाद ने की भगवान महादेव की पूजा-अर्चना,जिलेवासियों के सुख -समृद्धि की मंगल कामना
कटनी।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने ग्राम पंचायत नैगवां के ग्राम खुसरा स्थित भगवान महादेव के दर्शन किए। कलेक्टर ने यहां भगवान महादेव की विधि -विधान से पूजा -अर्चना और अभिषेक कर जिले के विकास और कटनीवासियों के सुख और समृद्धि की मंगल कामना की।