कलेक्टर प्रसाद ने रीठी के गांवों और खेतों में पहुंचकर किसानों से की चर्चा।
कटनी।सरसों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश कटनी जिले में फलीभूत होते दिख रहे हैं,मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिले में सरसों के उत्पादन को प्रोत्साहित कर कटनी को प्रदेश का अग्रणी सरसों उत्पादक जिला बनाने की दिशा में कोशिशें शुरू की।