पठरा ग्राम के समीप ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत दूसरे की हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी,घटना में एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है,हालांकि दोनों ही युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है फिलहाल बड़वारा पुलिस मौके पर मौजूद है।