इटावा: गांव मानिकपुर विशु में बहू की पिटाई के बाद बचाने पहुंची मौसी पर किया पथराव, घसीटकर पीटा, 2 महिलाएं घायल, वीडियो वायरल
Etawah, Etawah | Jul 31, 2026 जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव मानिकपुर विशु में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया इसके अगले दिन समझौता करने पहुंची मौसी पर पथराव कर मारपीट का आरोप लगा। दोनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। क्षेत्र में वीडियो चर्चा का विषय बना है।