जयपुर: अशोक नगर थाना इलाके में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग, 1 युवक को पैर में लगी गोली, एसएमएस में इलाज जारी
Jaipur, Jaipur | Jun 10, 2026 अशोक नगर थाना इलाके में आपसी रंजिश और जमीन कब्जे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि दो गुटों के अंदर जमीन के कब्जे को लेकर के फायरिंग की गई जिसमें है एक शाहिद नाम के युवक को पैर में गोली लगी है और उसे एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां पर इलाज जारी है और एसएमएस पुलिस थाना अब जांच में जुट गया है।