निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन त्रिनेत्र में निम्बाहेड़ा पुलिस को मिली कामयाबी, 818 किलो डोडाचूरा मामले में 4 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे बताया कि निम्बाहेड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 के चर्चित 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी कैलाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले चार वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस टीम ने जोधप