बालोद: सिविल सेवा दिवस पर प्रेस क्लब ने किया सम्मान, कलेक्टर बोलीं- बालोद शांतिप्रिय और सहयोगी जिला है
Balod, Balod | Apr 21, 2026 राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर बालोद जिले में सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर जिला प्रेस क्लब बालोद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी और वन मंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।