रसड़ा तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोपहर 2 बजे तक कुल 187 आवेदन पत्रों में से 15 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस पर नाली, खड़ंजा, भूमि विवाद और अवैध कब्जे जैसे मामले ही प्रमुख रूप से सामने आए।