पेण्ड्रा रोड गौरेला: ग्राम लाटा में ड्यूटी के दौरान महिला वन रक्षक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम लाटा बीट में पदस्थ वन रक्षक गिरिजा कंवर जब श्रमिकों के साथ कक्ष 2350 में नियमित जंगल भ्रमण पर निकली थी भ्रमण के दौरान जंगल से सटे घर के आंगन में रखी सागौन की बल्ली पर पड़ी जब नियम के तहत लकड़ी के संबंध में जानकारी लेने पहुंची तभी पति पत्नी और सास ने गाली गलौच करते हुए मारपीट किया जिससे महिला वन रक्षक की वर्दी भी फट गई ।