सिमरी: सिमरी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर
Simri, Buxar | Jun 11, 2026 एसपी शुभम आर्य ने सिमरी थाना का गुरुवार की दोपहर 1 बजे औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार सहित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया।