रहटगांव: हरदा जिले में 24 घंटे में 17.9 मिमी औसत बारिश, इस सीजन में अब तक 511.3 मिमी वर्षा दर्ज।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 17.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 32.4 मिमी बारिश खिरकिया तहसील में रिकॉर्ड की गई, जबकि रहटगांव में सबसे कम 1 मिमी वर्षा हुई। आज 1 अगस्त शाम 5 बजे भू-अभिलेख विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में हरदा तहसील में 15.2 मिमी, टिमरनी में 19 मिमी, सिराली में 22.1 मिमी और खिरकिया में 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।