देवघर: मजदूर यूनियन नेता संजय मंडल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मजदूर यूनियन नेता संजय मंडल की नेतृत्व में शनिवार के सुबह 11:00 से देवघर नगर निगम परिसर में सफाई कर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने भाग लेकर समय पर वेतन भुगतान और नहीं मिलने के खिलाफ आवाज उठाई धरना को संबोधित करते हुए संजय मंडल ने नगर निगम प्रशासन पर जमकर हमला बोला ।