लातेहार: राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
लातेहार: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को जिला राजद कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।