छतरपुर: नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, सांसद बीडी राम ने किया पौधारोपण।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को छतरपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के सांसद बीडी राम शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ ह