रामपुर: सोमवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Mar 31, 2025 सोमवार को रात 9 बजे प्रेसनोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया।