रामपुर: सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-फितर के अवसर पर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Mar 31, 2025 सोमवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार ईद-उल-फितर के अवसर पर ज़िला अधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों तथा मुख्य मार्गों आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।