कोंडागांव: कोंडागांव में बारिश भी नहीं रोक सकी युवाओं का जोश, सैन्य प्रशिक्षण में 90 युवक-युवतियों ने दिखाया अनुशासन
लगातार बारिश के बावजूद विकास नगर स्टेडियम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। आज शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब 90 युवक-युवतियों ने कीचड़ और बारिश के बीच रनिंग, पीटी, स्ट्रेचिंग और पुश-अप्स का कठिन अभ्यास किया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कहा कि मौसम चाहे जैसा हो, अनुशासन और फिटनेस से