हाथरस: अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान में जिला अधिकारी ने श्रमदान कर की साफ-सफाई
अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जनपद हाथरस के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अतुल वत्स के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान के दौरान विशेष सफाई महाअभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई महाअभियान के दौरान फावड़ा व झाड़ू से साफ-सफाई करते हुए श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रम दिवस पर कलेक्ट्रेट स्वच्छता के केंद्र के रूप मे दिखाई दिया।