कोंडागांव: आधुनिक खेती से किसान की तस्वीर बदली, नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार
कोण्डागांव जिले के ग्राम उमरगांव के किसान लक्ष्मी सोढ़ी ने आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो यूरिया-नैनो डीएपी के उपयोग से अपनी खेती की पैदावार और आय में बढ़ोतरी की है। चार एकड़ भूमि पर धान, मक्का व अन्य फसलों की खेती करने वाले लक्ष्मी सोढ़ी ने बताया कि वैज्ञानिक खेती अपनाने से उत्पादन बढ़ा, लागत घटी और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हुई। उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मा