फारबिसगंज: डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह शारदा सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन पीडब्लूडी के प्रांगण में किया गया
फारबिसगंज के स्थानीय संस्था द्विजदेनी क्लब के द्वारा मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप अवस्थित पीडब्लूडी के प्रांगण में बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता व विनोद कुमार तिवारी के सफल संचालन में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह आयोजन किया गया.