फारबिसगंज: फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई
फारबिसगंज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 140 वी जयंती मनाई गई. मंगलवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माला अर्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.